फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीजे से भिड़े बाइक सवार बावर्ची, एक की मौत दूसरा गंभीर

Wed, 01 Mar 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के समीप सोमवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में खाना बनाकर घर लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर डीजे वाहन से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार एक बावर्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने डीजे को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के चौराडीह निवासी जय प्रकाश का बेटा शिवम (22) बावर्ची था। सोमवार को वह मनौरी बाजार स्थिति एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में खाना बनाने के लिए गया था। उसके साथ मोहल्ले का सौरभ भी गया था।
रात करीब दो बजे दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में चायल कस्बा के नईम मियां का पूरा के समीप सामने से आ रहे डीजे से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में दोनों लोगों को गंभीर चोट आईं। घटना देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ले जाती, इससे पहले शिवम ने दम तोड़ दिया। सौरभ को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें