फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिपाही की मां ने बहू को दी फोन पर दी धमकी

Thu, 06 Jul 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तैनात एक सिपाही की बेवफाई से उसकी पत्नी परेशान है। महिला का कहना है सिपाही पति अपने घर में है। फोन पर उसकी उसकी मां ने धमकी दी है कि मेरा बेटा नौकरी छोड़ देगा पर तुझे नहीं लाएगा।
विज्ञापन

त्रिपुरा निवासिनी महिला ने बताया वर्ष 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी अलीगढ़ के युवक से दोस्ती हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई। इस बीच प्रेमी पुलिस में सिपाही हो गया। उसकी तैनाती मौजूदा समय पुलिस लाइंस में है। सात महीने पहले सिपाही त्रिपुरा पहुंचा और उससे कोर्ट मैरिज किया। फिर वे दोनों मंझनपुर के ओसा चौराहे के समीप किराए का घर लेकर रहने लगे। युवती का कहना है उसके पेट में दो माह का गर्भ है।
पिछले दिनों पति घर गया था। वहां से लौटने के बाद वह महिला से घर बात पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता था। सिपाही के मित्रों ने महिला को बताया कि उसका पति चोरी से तलाक के कागजात तैयार करा रहा है। इस पर उसने पूछताछ की तो दो जुलाई को वह अपने घर चला गया। पति ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

महिला का कहना है मंगलवार को उसने मामले की शिकायत एसपी से की है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एएसपी समर बहादुर का कहना है प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें