फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आम आदमी पार्टी की महिला नेता से छेड़खानी में मुकदमा

Thu, 06 Jul 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार दो युवकों ने आम आदमी पार्टी की महिला नेता के साथ छेड़खानी की थी। विरोध पर पति के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत पर सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की रहने वाली आम आदमी पार्टी की महिला नेता के मोबाइल पर सोमवार आधी रात किसी ने अंजान नंबर से फोन कर अश्लील बातचीत की। बुधवार दोपहर महिला नेता अपने पति के साथ उसी मामले में शिकायत करने कोतवाली जा रही थी।
आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार बाबू यादव व उसके दोस्त ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें