फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पटाखा जलाने के दौरान हुई छात्र की मौत मामले की आज होगी जांच

Fri, 24 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री विद्यालय तिल्हापुर में स्कूल परिसर में पटाखा जलाने के दौरान जख्मी छात्र कुलदीप पाल की मौत मामले की शुक्रवार को स्कूल खुलने पर जांच होगी। कुलदीप की मौत अध्यापकों की लापरवाही से हुई या फिर घटना की वजह कुछ और है, इसका पता शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जांच के बाद ही चलेगा। हालांकि, बीईओ बृजेश कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार की ओर से कोई भी शिकायत मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

पीएम श्री विद्यालय तिल्हापुर में शनिवार को लंच के दौरान कुछ छात्र परिसर में पटाखा जला रहे थे। अध्यापकों ने उन्हें डांट डपटकर मना कर दिया। कुछ देर बाद ही तिल्हापुर गांव के कक्षा आठ के छात्र कुलदीप पाल (13) और उसके कुछ साथी पटाखा जलाने लगे। पटाखे के ऊपर कुलदीप पाल ने स्टील का गिलास रख दिया। पटाखे में जैसे ही धमाका हुआ गिलास के टुकड़े कुलदीप के शरीर पर लग गये और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
रविवार आधी रात के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। इधर, बीईओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मृत छात्र के परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। न ही अध्यापकों के ऊपर किसी तरह का कोई आरोप लगाया गया है। फिर भी लापरवाही किस स्तर से हुई है, इसकी शुक्रवार को स्कूल खुलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें