चरवा कोतवाली के चिल्ला शहबाजी गांव के समीप बुधवार दोपहर रेलवे लाइन किनारे एक महिला का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो पता चला कि शव पूरामुफ्ती के बिहका गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी मंजू देवी का है।
मौके पर पहुंचे पति ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की दोपहर घर से बिना कुछ बताए निकल गई थी। वह घर के लोगों के साथ उसे खोज रहे थे। तभी उन्हें घटना की जानकारी हुई। आशंका जताई कि रेल लाइन पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गई होगी।
इस संबंध में सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बताया है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।