फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के गोपालपुर गांव में रविवार को एक किशोरी ने संदिग्ध हालत में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। चर्चा है कि किशोरी ने घरवालों की फटकार से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाया है। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

टेन शाह आलमाबाद गांव के मजरा गोपालपुर निवासी बच्चालाल विश्वकर्मा की 16 वर्षीय बेटी गुड़िया ने रविवार की दोपहर घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर परिजनों ने गुड़िया को फटकार लगाने के साथ पिटाई कर दी थी। इससे नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है।
ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने परिजनों को फंदे से लाश उतारते नहीं देखा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें