फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kaushambi : पैर फिसलने से उफनाई गंगा की लहरों में समा गया किशोर, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 28 Aug 2022 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कुरई निवासी अनिल कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। रविवार की सुबह करीब सात बजे उसका बेटा सुनील कुमार (10) गंगा में आई बाढ़ को देखने के लिए गांव के लड़कों के साथ घाट की तरफ गया था।
विज्ञापन
drowned - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज कोतवाली के कुरई गांव में रविवार की सुबह गंगा में आई बाढ़ को देखने गया एक किशोर पैर फिसलने के कारण नदी के गहरे पानी में समा गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर का शव बाहर निकलवाया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है। 

विज्ञापन



कुरई निवासी अनिल कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। रविवार की सुबह करीब सात बजे उसका बेटा सुनील कुमार (10) गंगा में आई बाढ़ को देखने के लिए गांव के लड़कों के साथ घाट की तरफ गया था। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया। मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद  पहुंची हर्रायपुर चौकी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर का शव नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, तालाब किनारे मिली लाश

चरवा कोतवाली के सैयदसरावां गांव में रविवार सुबह बस्ती से बाहर स्थित तालाब में एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक घर से मछली मारने की बात कहकर निकला था। घटना से परिजनों में कोहराम  है। 


सैयदसरावां निवासी मो. हासिम (23) शनिवार की शाम करीब चार बजे घर से मछली मारने के लिए कहकर निकला था। शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन उसकी तलाश ही कर रहे थे कि रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता हुआ उसका शव देखा। जानकारी मिलते ही बदहवाश परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर छानबीन की। शरीर में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। मामले में परिजनों ने मछली निकालने के दौरान तालाब में डूबने की आशंका जाहिर की है। इंस्पेक्टर चरवा आलोक कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें