कौशाम्बी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का संपर्क टूट गया है।
- फोटो : अमर उजाला।
यमुना का जलस्तर बढ़ने से चायल तहसील में किलनाहाई नदी उफान पर है। इससे सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गई है। इसे लेकर तराई क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।चायल तहसील के किलनहाई नदी में यमुना का पानी आ रहा है। इस वजह से नदी उफान पर है। कटैया, मल्हीपुर, पिपरहटा व भखंदा गांव में सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गई है।
मल्हीपुर के हरीलाल, पितई, राजकरन, रामनेवाज, भगौती प्रसाद समेत कई किसानों ने बताया कि यमुना में बाढ़ से अरहर, बाजरा, तिल, सफेद कद्दू व मिर्चा की फसल बर्बाद हो गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ से निपटने के लिए डीएम सुजीत कुमार ने राहत चौकियां को सक्रिय कर दिया है। उधर एक्सईएन सिंचाई जगदीश लाल का कहना है कि रविवार को यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल, जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।