क्षेत्र के रहीमपुर मौलानी गांव में मंगलवार सुबह पेड़ से पत्ती तोड़ते समय एक किशोर हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। झुलसे किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
रहीमपुर मौलानी गांव का कमल सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। कमल के तीन बेटों सबसे छोटा करन सरोज उर्फ आकाश (13) मंगलवार सुबह करीब दस बजे बकरी चराने बाग की तरफ गया था। बकरियों के लिए पेड़ से पत्ती तोड़ने के दौरान लग्घी पेड़ के बगल से गुजरा हाईटेंशन तार में छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
चीख-पुकार सुनकर परिजन करन को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान थोड़ी ही देर में ही उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। सूचना के बाद आई पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।