सिराथू कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक का कहना है कि वह ठेला लगाता है। बुधवार को परिवार के लोग करारी के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में उसकी 16 वर्षीय बहन अकेली थी।
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी संदिग्ध हालत में घर के अंदर मृत मिली। किशोरी के भाई का कहना है कि गांव के एक युवक ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जहर खिलाकर मार डाला। पुलिस घटना को प्रेम-संबंध से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक का कहना है कि वह ठेला लगाता है। बुधवार को परिवार के लोग करारी के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में उसकी 16 वर्षीय बहन अकेली थी। शाम साढ़े सात बजे जब वह ठेला लेकर घर पहुंचा व बहन को आवाज लगाया तो अंदर से गांव का सुरेंद्र तेज कदमों से बाहर निकलता दिखा। शक होने पर वह अंदर पहुंचा तो बहन मृत पड़ी थी।
आरोप है कि सुरेंद्र ने बहन के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जहर खिलाकर मार डाला। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस घटना को प्रेम-संबंध से जोड़कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी का आरोपी से प्रेम संबंध होने की बात पता चली है। इसकी जानकारी होने पर घरवालों ने किशोरी को डांटा-फटकारा था। इसी से नाराज होकर उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
इनका कहना है
घटना की जानकारी मिली है। किसी युवक के द्वारा किशोरी से दुष्कर्म करने व उसे जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-संबंध का पता चल रहा है। प्रकरण की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अवधेश विश्वकर्मा, सीओ सिराथू