फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय अनशन पर बैठे तकनीकी विद्युतकर्मी

विज्ञापन
Technical electricians sitting on two-day fast - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर सोमवार को मंझनपुर स्थित एक्सईएन कार्यालय के समक्ष 48 घंटे का अनशन शुरू कर दिया। बाद में अनशनकारी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार श्रीवास्तव को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के बैनर तले चलाए जा रहे आंदोलन का सातवां चरण सोमवार से शुरू हो गया है। इसके तहत जिले के सभी तकनीकी कर्मचारियों सहित प्रदेश भर के तकनीकी कार्मिक 48 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग में सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाला तकनीकी संवर्ग वर्षों से उपेक्षा का शिकार हो रहा है। चेताया कि प्रबंधन द्वारा पूर्व में हुई द्विपक्षीय वार्ताओं में बनी सहमति के अनुरूप आदेश नहीं जारी किया तो तकनीकी कर्मी 29 नवंबर से आमरण अनशन के साथ ही जेल भरो आंदोलन करेंगे। इस दौरान गौरव श्रीवास्तव, तारा सिंह, मुलायम सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, राहुल सिंह, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें