फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्पेंद्र बने कौशाम्बी के सीएमओ, तीन चिकित्सकों का गैर जनपद तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसी राय का तबादला कर दिया। उनके स्थान पर एसीएमओ आगरा रहे डॉ. सुष्पेंद्र कुमार को कौशाम्बी का सीएमओ बनाया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद कनौजिया का भी तबादला गैर जनपद कर दिया गया।
विज्ञापन

शासन ने सीएमओ का तबादला करने के साथ जिला अस्पताल में नियुक्त वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद कनौजिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एस के यादव, डॉ. ए मलिक, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष का तबादला गैर जनपद कर दिया। इससे जिला अस्पताल में 24 चिकित्सकों में से चार डॉक्टरों की कमी आई है। इतना ही नहीं मंझनपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण पटेल का भी तबादला किया गया है।
सीएमएस डॉ. दीपक सेठ का कहना है अस्पताल में पहले से ही चिकित्सकों की कमी थी। शासन स्तर से पता चल रहा है दो चिकित्सकों को यहां तैनात किया गया है। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ व एनेस्थिसिया का चिकित्सक नहीं हैं। इसके अलावा दांत व नेत्र रोग विशेषज्ञों का तबादला करने के बाद उनके स्थान पर फिलहाल चिकित्सक नहीं भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें