फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती के मामले में बदले गए विवेचक, तीन दिन में बरामदगी का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे से छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती के प्रकरण में लोगों के भारी विरोध के बाद पुलिस अफसरों ने विवेचक बदल दिया। सीओ चायल श्यामकांत ने तीन दिन के अंदर युवती को बरामद करने का आश्वासन दिया है। बृहस्पतिवार को कस्बे के लोगों ने सरायअकिल कोतवाली का घेराव कर विरोध जाहिर किया। देर रात पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया। फिलहाल, पुलिस टीमें युवती को बरामद करने के लिए सक्रिय की गईं हैं।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती 27 जून को अपने छोटे भाई के साथ स्कूटी लेकर सिलाई मशीन बनवाने के लिए निकली थी। मशीन बनवाने के बाद रास्ते में युवती ने दादा के घर जाने की बात कहकर भाई को स्कूटी देकर घर भेज दिया। शाम तक युवती के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन करना शुरू की। इसके बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल सका।
28 जून को युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर की। लापता युवती के परिजनों की खोजबीन में पता चला कि इलाके के रहने वाले गैर समुदाय के युवक का युवती को भगाने में हाथ है। जानकारी के बारे में उन्होंने पुलिस को अवगत भी कराया। आरोप है कि मुकदमे में विवेचक दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था।
विज्ञापन

इसी बात से नाराज सैकड़ों लोगों ने बृहस्पतिवार देर रात थाने का घेराव कर दिया। सीओ श्यामकांत समेत इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मुकदमे में विवेचक बदलने, आरोपी युवक की गिरफ्तारी, घटना के जल्द खुलासे की मांग को लेकर कोतवाली से हटने को राजी नहीं हुए। रात को ही मामले की जानकारी पर चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे।
उन्होंने विवेचक को बदलने के साथ ही तीन दिन के अंदर युवती को बरामद करने का आश्वासन दिया। देर रात विधायक के आश्वासन पर कस्बे के लोग मान गए और अपने घर लौट गए गए। सीओ का कहना है युवती को बरामद करने के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है। जल्द ही उसे बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें