फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेफड़े में पानी भरने से हुई थी सूरज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के संभुई गांव में रविवार सुबह पानी की टंकी में उतराते मिले सूरज की मौत का रहस्य अब भी बरकरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया मौत का कारण फेफड़े में पानी भर जाना बताया गया है। चिकित्सकों ने मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

संभुई गांव निवासी अशोक कुमार साहू का बेटा सूरज उर्फ निरहू (15) रोज की तरह रविवार भोर में टहलने निकला था। इसके बाद उसका शव उसी के पानी की टंकी में उतराता मिला। टंकी में महज डेढ़ फिट पानी था, जबकि सूरज की लंबाई साढ़े चार फिट थी। ऐसे में आशंका जाहिर की गई कि सूरज की हत्या करने के बाद लाश टंकी में फेंकी गई है। इस बाबत सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह का कहना है सूरज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण फेफडे़ में पानी भर जाना बताया है।
माना जा रहा है कि सूरज ने कोई नशा किया होगा। नशे की हालत में वह टंकी से पानी निकालने के लिए झुका और गिर गया। इसकी वजह से उसके फेफड़े में पानी भर गया। फिलहाल, मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें