फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-आंगन की दहलीज से जगाएंगे मतदाता जागरूकता की अलख

Thu, 04 Apr 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर एक नई पहल की जाएगी। इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे अपने घर के बाहर मतदान करने की अपील वाला स्लोगन लिखेंगे। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसके सिंह ने कॉलेज के प्रधानाचार्यों संग बैठक कर यह निर्देश जारी किया।
विज्ञापन


मतादन प्रतिशत कैसे बढ़ाया जाए, लोग ज्यादा  से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करें? इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक एसके सिंह ने जिले भर के शासकीय और वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई थी। बैठक में धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने सुझाव दिया कि सारे स्कूली बच्चे अपने घर के बाहर मतदाता जागरुकता का स्लोगन लिखेंगे। इससे जहां उनका परिवार तो जागरूक होगा ही, साथ में पड़ोसी भी मतदान के लिए जागरूक होंगे। डॉ. रामकिरण के इस सुझाव को सभी ने सराहा। बाद में जिला विद्यालय निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार खुद मतदाता जागरुकता को लेकर अभियान चला रही है।

इसके लिए बस के जरिए जिले में प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। यह बस जिले में जब आए तो नजदीकी स्कूल के बच्चे उसे रोककर मतदाता जागरुकता का कार्यक्रम कराएंगे। इसके अलावा स्कूल के जरिए मतदाता जागरुकता रैली निकाली जाएगी। बच्चों को प्रेरित किया जाए कि वह आने वाली छह मई को अपने घर के सभी मतदाता को पोलिंग बूथ तक ले जाएं। इसके अलावा गांव के लोगों को भी स्वच्छ सरकार चुनने के लिए मतदान करने को प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें