फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से स्वस्थ बनेंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र

विज्ञापन
Students of council schools will become healthy with yoga
विज्ञापन
बच्चों को बौद्धिक के साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ करने के लिए परिषदीय विद्यालयों में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान योग भी कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसका अनुपालन कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

नए सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है। विद्यालयों को प्रात: 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खोलने के लिए कहा गया है। विद्यार्थियों की छुट्टी करने के बाद शिक्षक एक घंटा विद्यालयों में रुककर अन्य कार्य निपटाएंगे। उन्हें 1:30 बजे तक विद्यालय में रुकना होगा। आदेश में कहा गया है कि सुबह प्रार्थना सभा के समय विद्यार्थियों को योग क्रियाएं कराई जाए।
परिषद का मानना है कि एक ओर जहां पठन पाठन से छात्रों का बौद्धिक विकास होगा, वहीं योग विद्यार्थियों को पठन पाठन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करेगा। ऐसे में योग क्रियाएं अवश्य कराई जाएं। खास बात यह है कि प्रार्थना और योग के लिए मात्र दस मिनट का समय दिया गया है, जिसके लिए प्रात: 7:30 बजे से 7:40 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रार्थना के बाद मुश्किल से पांच से आठ मिनट का समय योग के लिए मिलेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह का कहना है कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी पत्र में सभी परिषदीय विद्यालयों में प्रतिदिन योगाभ्यास कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें