फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : स्ट्रीट लाइटें तोड़ी, सपा विधायक को किया गाली-गलौच, भाजपा बूथ अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 28 Jan 2024 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने जवई पड़री गांव में अपनी निधि से महीने भर पहले स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। आरोप है शनिवार रात गांव के ही भाजपा बूथ अध्यक्ष जितेंद्र कोरी ने विधायक को गाली-गलौज करते हुए मो. अहमद, मुहर्रम अली और संतोष कुमार के दरवाजे की लगी लाइटें क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
तोड़ी गई स्ट्रीट लाइट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिराथू तहसील के जवई पड़री गांव में विधायक निधि से लगी स्ट्रीट लाइटें शनिवार रात तोड़ दी गईं। इतना ही नहीं, क्षेत्रीय सपा विधायक पल्लवी पटेल को भी गाली-गलौच किया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पइंसा कोतवाली पुलिस ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने जवई पड़री गांव में अपनी निधि से महीने भर पहले स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। आरोप है शनिवार रात गांव के ही भाजपा बूथ अध्यक्ष जितेंद्र कोरी ने विधायक को गाली-गलौज करते हुए मो. अहमद, मुहर्रम अली और संतोष कुमार के दरवाजे की लगी लाइटें क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष की हरकत से गांव के लोग आक्रोशित हो गए। गांव के अब्दुल मननान, फारूक, मो. अहमद, इसरार, पूनम देवी, हासिम शेख, अनिल मौर्य आदि लोगों ने थाने पहुंच मामले की नामजद शिकायत की। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपी जितेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बृजेश करवरिया ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें