फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पट्टीदारों के बीच चले लाठी-डंडे, 15 जख्मी, क्राॅस केस दर्ज

Mon, 03 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के मोहनपुर गांव में रविवार सुबह रास्ते पर दरवाजा लगाने के विवाद में पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। उनके बीच चले लाठी-डंडे में दोनों पक्ष के 15 लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया दिया है।
विज्ञापन

मोहनपुर निवासी सुरेंद्र कुमार व छेदीलाल के बीच पारिवारिक रास्ते की भूमि पर दरवाजा लगाने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।
मारपीट में एक तरफ से सुरेंद्र कुमार (31), लता देवी (45), सोनू (20), बीरेंद्र कुमार (35) और गोलू (18) घायल हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ से छेदी लाल (60), ज्ञानमती (56), रवि (21), राम भवन (45), अजय कुमार (32), चांद भवन (40), अमित कुमार (30), शिवा (16), किशन (18) व राहुल (26) को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। घटना की छानबीन कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें