फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

विज्ञापन
सिराथू विधानसभा से सपा प्रत्याशी डॉ पल्लवी पटेल - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सिराथू विधानसभा क्षेत्र के विजयीपुर में शनिवार की शाम सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए किसी ने सी विजिल एप पर शिकायत कर दी।
विज्ञापन

सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और के खिलाफ पल्लवी पटेल चुनाव लड़ रहीं हैं। शुक्रवार की शाम से आयोग के निर्देश पर चुनाव प्रचार बंद हो गया था। पांच बजे के बाद जोनल के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सक्रिय हो गए थे।
शनिवार की शाम को सपा की प्रत्याशी पल्लवी पटेल विजयीपुर गांव में काफिले के साथ प्रचार कर रहीं थीं। इसकी सी विजिल एप पर शिकायत की गई। सैनी कोतवाली की टीम एफएसटी के साथ विजयीपुर गांव पहुंची। पुलिस को देखकर एक चालक अपना वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

जबकि दो वाहनों को रोका गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है सूचना मिली थ कि पल्लवी पटेल गांव में हैं। इस मामले में कार्रवाई के लिए सिराथू के आरओ को सूचना दे दी गई है। आरओ ही इस मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की तैयारी हो रही है। कार्रवाई का वीडियो आयोग की ओर से मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें