पिपरी कोतवाली के फतेहपुर सहावपुर में मंगलवार दोपहर बेटे बृजेश की हत्या करने के बाद फरार हिस्ट्रीशीटर पिता शिव नारायण सिंह गिरफ्तार कर लिया गया। शिव नारायण के पास से वारदात में प्रयुक्त उसकी कारतूस से भरी लाइसेंसी दोनाली बंदूक बरामद हुई है। शिव नारायण सिंह के कमर में बंधी बंडोलिया में से सात कारतूस बरामद हुए।
फतेहपुर सहावपुर निवासी शिव नारायण सिंह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ पिपरी व पूरामुफ्ती कोतवाली में लूट, अवैध शस्त्र रखने सहित आठ गंभीर मामले दर्ज हैं। पिपरी कोतवाली पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली है। सोमवार को शिव नारायण की बेटी सरिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।
सरिता के मोबाइल फोन को लेकर शिव नारायण का बेटे बृजेश से विवाद हुआ। इस विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर शिव नारायण ने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गए था। बुधवार को पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने अपनी टीम के साथ शिव नारायण को कसेंदा स्थित कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया।
इंस्पेक्टर का कहना है शिव नारायण के पास से वारदात में प्रयुक्त उसकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुई थी। बंदूक के चैंबर ने उसने दो कारतूस भर रखे थे। इसके अल ावा कमर में बंधे बैग से सात कारतूस बरामद किए गए। शिव नारायण की गिरफ्तारी के बाद उसका चालान न्यायालय भेजा गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।