मां का गला घोंटा, फिर फंदे से लटका दिया शव
एसपी राजेश कुमार ने मीडिया कर्मियों के सामने आरोपी बेटे किशन किशोर उर्फ बीरू को पेश कियाी। एसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था। महिला के बेटे किशोर किशोर उर्फ बीरू निवासी कधवनिया राजापुर चित्रकूट को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरी मां शीला देवी के बैंक खाते में तीन लाख रुपये जमा थे। पैसे मांगने पर मेरी मां मुझे पैसे नहीं देती थी। अपने बैंक खाते का नामिनी भी अपने भाई को बनाया था।
जमीन मांगने पर कहती थी कि तुम्हें जमीन नहीं दूंगी। इसको लेकर काफी समय से मां के साथ विवाद चल रहा था। मेरी मां एक साल से अपने भाई दलवीर सिंह निवासी धाता फतेहपुर के यहां रह रही थी। चार दिन पहले मुझे पता चला कि मां अपने चचेरे भाई जय सिंह पुत्र भैरव प्रसाद सिंह निवासी खेरवा मंझनपुर के यहां आई है। इसके बाद मैं अपने साथी के साथ बृहस्पतिवार को खेरवा गांव पहुंच गया। मामा के परिवार के लोगों के खेत पर जाने के बाद मां को घर में अकेली पाकर घर में घुस गया। यहां भी मां के साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि आत्महत्या प्रतीत हो।