फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फिर 36 घंटे पुलिस कस्टडी में रहेगा शूटर कवि, एक पिस्टल बरामद

Thu, 08 Jun 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर 36 घंटे पुलिस कस्टडी में रहेगा शूटर कवि, एक पिस्टल बरामद
विज्ञापन

लापता रायफल मामले में भी कवि समेत पांच पर मुकदमा
36 घंटे की न्यायिक अभिरक्षा में फिर पूछताछ के लिए लाई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि को पुलिस एक बार फिर मंगलवार शाम 36 घंटे की न्यायिक अभिरक्षा में फिर पूछताछ के लिए लाई है। कवि की निशानदेही पर मंगलवार को उसके भखंदा स्थित घर के समीप नलकूप से एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है। इसका मुकदमा दर्ज करने के अलावा कवि के नाम पर जारी लाइसेंसी रायफल के नहीं मिलने पर कवि व उसके दो सगे भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ एक अन्य मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके पहले रविवार को पुलिस ने अब्दुल कवि को 36 घंटे की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

राजूपाल हत्याकांड के गवाह चकपिन्हा गांव निवासी ओम प्रकाश पाल पर वर्ष 2020 में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक बार फिर सरायअकिल कोतवाली के भखंदा निवासी कवि को रिमांड पर लिया है। सरायअकिल पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंगलवार शाम उसके घर के पास स्थित नलकूप से एक पिस्टल व 20 कारतूस बरामद किया। कवि के नाम रायफल का लाइसेंस था। जिसे सरायअकिल कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने 19 अप्रैल को निरस्त कर दिया था। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में कवि ने कुबूल किया कि उसकी रायफल का इस्तेमाल सगे भाई अब्दुल वली, अब्दुल कादिर व कोखराज कोतवाली के लोहरा निवासी दोस्त अब्दुल सऊद और उसका (सऊद) भाई फैज इस्तेमाल करते थे। लाइसेंस निरस्त होने के बाद उसे न तो शस्त्र की दुकान में जमा किया गया और न ही कोतवाली में जमा कराया गया। इसे लेकर कवि समेत सभी पांचों लोगों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि मंगलवार शाम कवि को लखनऊ कारागार से लाया गया है। 36 घंटे वह जिले में रहेगा। पूछताछ में कुछ अहम राज भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें