फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक व पांच लाख नहीं मिलने पर नव विवाहिता को जिंदा जलाने की धमकी

Thu, 08 Jun 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक व पांच लाख नहीं मिलने पर नव विवाहिता को जिंदा जलाने की धमकी
विज्ञापन

-पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। स्थानीय कोतवाली के इस्माइलपुर गांव में दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर एक विवाहिता को ससुरालवालों ने जिंदा जलाने की धमकी देकर घर से भगा दिया। मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। कोखराज कोतवाली के पुरानी बाजार भरवारी में रहने वाली फरहीन अख्तर का निकाह महीने भर पहले कड़ाधाम के इस्माइलपुर गांव में जीशान के साथ हुआ था। निकाह में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वे पांच लाख रुपये नकदी के साथ अपाचे बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि असमर्थता जाहिर करने पर ससुरालियों ने पिटाई कर जिंदा जलाने की धमकी देते हुए उसे घर से भगा दिया। मामले को लेकर दोनों परिवार के बीच पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। मंगलवार को पिता के साथ कोखराज थाने पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, सास, देवर, ननद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें