फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराध एवं विवेचनाओं के निस्तारण में देरी पर फटकारे गए थानेदार

Sat, 07 Aug 2021 01:16 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में बैठक कर अपराध की समीक्षा की। अपराण पर काबू नहीं पाने के साथ ही लंबित विवेचनाओं को लेकर कई थानेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
SHO reprimanded for delay in disposal of increasing crimes and investigations - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में बैठक कर अपराध की समीक्षा की। अपराण पर काबू नहीं पाने के साथ ही लंबित विवेचनाओं को लेकर कई थानेदारों को फटकार लगाई। कार्य में सुधार लाने की हिदायत देते हुए बेपरवाही करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। आईजी ने क्राइम ब्रांच के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


आईजी केपी सिंह शुक्रवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने क्राइम ब्रांच के निर्माधाणीन भवन का निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था को तय समय के भीतर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। एसपी कार्यालय स्थित विभिन्न पटलों को भी निरीक्षण कर पटल प्रभारियों को अभिलेखों के रख-रखाव दुरुस्त करने का निर्देश दिया। दुर्गा भाभी सभगार में अपराध समीक्षा बैठक करते हुए अभियान चलाकर इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने के लिए कहा। बाढ़ की आशंका को देखते हुए पुलिस चौकियां स्थापित कर उन्हें क्रियाशील करने का निर्देश दिया। बढ़ते अपराधों पर नाराजगी जाहिर करते हुए क्राइम कंट्रोल करने की हिदायत दी। महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने के लिए कहा। कार्य में लापरवाही बरतने पर कई थानेदरों को फटकार लगाई। इस मौके पर एसपी राधेश्याम, एएसपी समर बहादुर, तीनों सर्किल के सीओ, आरआई, सभी थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें