फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निशाना साधेंगी शिखा, नीलू और आरुषि

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के इंदौर में 20 से 24 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में जिले की शिखा वर्मा, नीलू कुशवाहा और आरुषि सक्सेना जीत के लिए निशाना साधेंगी। निशानेबाजी के अंडर-17 में चयनित तीनों खिलाड़ियों को मंगलवार को सम्मानित कर रवाना किया गया।
विज्ञापन

तीनों निशानेबाज मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचीं। यहां डीआईओएस डॉ. एसएन यादव ने सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता की कामना करते हुए बधाई दी।
जिला खेल शिक्षक श्यामलाल ने बताया की 68वीं राष्ट्रीय स्तर राइफल शूटिंग अंडर-17 प्रतियोगिता इंदौर में होगी। इस प्रतियोगिता में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा शिखा व नीलू के अलावा धनपत्ति देवी इंटर कॉलेज की आरुषि सक्सेना का चयन हुआ है। इनको ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला खेल सचिव चंद्रभूषण पांडेय, पीईएस राजू यादव, डॉ. रामकिरण त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें