फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिला उद्योग कार्यालय में स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम

Sun, 31 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जिला उद्योग कार्यालय का निर्माणाधीन प्र​शिक्षण भवन। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जिले में अब स्वरोजगार की दिशा में युवाओं को और भी बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। जिला उद्योग कार्यालय परिसर में नए प्रशिक्षण भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह भवन अक्तूबर तक तैयार हो जाएगा और इसके बाद विभागीय योजनाओं के तहत प्रशिक्षण यहीं होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लघु एवं सूक्ष्म उद्योग निगम की ओर से इस भवन के निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसकी लागत 9.5 लाख रुपये है। इसके अलावा विभाग के कार्यालय के सौंदर्यीकरण का भी कार्य जारी है जिसे 25 लाख रुपये के बजट से पूरा किया जा रहा है।
जिला उद्योग कार्यालय की ओर से युवाओं को स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं का लाभ लेने के बाद युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। अब तक विभाग के पास प्रशिक्षण देने के लिए कोई भवन नहीं था लेकिन नए भवन के बनने से यह समस्या सुलझ जाएगी।
विज्ञापन

जिला उद्योग अधिकारी केके अमर ने बताया कि अक्तूबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और इसके बाद यहां विभागीय योजनाओं के प्रशिक्षण के लिए एक स्थायी जगह मिल जाएगी। यह युवाओं के लिए एक बड़ा कदम होगा, जो उन्हें स्वरोजगार के क्षेत्र में मार्गदर्शन देगा। विभाग की योजनाओं का लाभ लेने वाले युवा इस नए भवन में सुविधाजनक तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। यह कदम जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें