फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संगम एक्सप्रेस एक घंटे देरी से पहुंची स्टेशन

Thu, 30 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों की लेटलतीफी से बुधवार को यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम के समय भरवारी रेलवे स्टेशन से कानपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, खागा, वाराणसी, गया और दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से पीछे रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह की संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 6:45 बजे की जगह 7:49 बजे भरवारी स्टेशन पहुंची। इसी तरह कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने तय समय 9:10 बजे की जगह 9:40 बजे पहुंची। सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस भी लगभग आधे घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। भरवारी से कानपुर की ओर जाने वाली मेमो ट्रेन भी करीब 22 मिनट की देरी से आई, जबकि चौरीचौरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर पहुंची।
यात्रियों का कहना है कि लगातार ट्रेनों की देरी से कामकाजी लोगों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। मंझनपुर निवासी अवधेश, पालजी और राज ने बताया कि वे सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस से कानपुर जाने के लिए पहुंचे थे। मोबाइल पर ट्रेन समय से दिखा रही थी लेकिन स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन आधे घंटे विलंब से आई। अवधेश ने बताया कि सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस शाम 4:44 बजे की जगह 5:24 बजे भरवारी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें