फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिले में 81 महिलाएं बनेंगी ऑडिटर, गांव में ही मिलेगा रोजगार का अवसर

Thu, 30 Oct 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 81 महिलाओं को ऑडिटर बनने का मौका मिलेगा। चयनित महिलाओं को विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उन्हें गांव में ही रोजगार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन दिव्यांशु सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में 8095 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। इन्हीं समूहों की 10वीं पास महिलाएं ऑडिटर पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि दो नवंबर तय की गई है। इसके बाद चार को लिखित परीक्षा और सात नवंबर को साक्षात्कार होगा।
चयन प्रक्रिया ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) के सहयोग से की जाएगी। चयनित ऑडिटरों को विभाग की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक समूह का ऑडिट पूरा करने पर विभाग उन्हें 200 रुपये प्रति समूह मानदेय के रूप में देगा।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और वित्तीय साक्षरता बढ़ाना है। इससे न केवल महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि समूहों की कार्यप्रणाली भी और अधिक पारदर्शी होगी।
विज्ञापन

कहां कितनी महिलाओं का होगा चयन
ब्लॉक समूह ऑडिटर के पद
चायल 630 06
कड़ा 972 10
कौशाम्बी 1145 11
मंझनपुर 1058 11
मूरतगंज 838 08
नेवादा 1192 12
सरसवां 955 10
सिराथू 1305 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें