मंझनपुर। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास एवं जिले के नामित नोडल अफसर भुवनेश कुमार ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में बैठक किया। इसमें पहली जुलाई से चल रहे संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली।
अभियान के तहत साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। नोडल अफसर ने अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर पंचायत, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया। प्रत्येक गांवो एवं नगर पंचायतों में साफ-सफाई, सैनिटाइजर एवं नालियों में ब्लीचिंग का छिड़काव कराने का निर्देश डीपीआरओ व इओ को दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीम के माध्यम से गावं-गावं एवं घर-घर को जागरूक कराएं कि लोग अपने घर एवं आस-पड़ोस को स्वच्छ एंव साफ सुथरा रखें, जल जमाव न होने दें, नाले नालियों में कूड़ा कचड़ा न डालें, डस्टबिन पर ही कूडा डालें। उन्होने जनपद में तीन दिन तक विशेष सफाई अभियान का कार्य चलाने का निर्देश दिया। कहा कि जल जनित रोग मच्छरों के कारण होते हैं। जहां पर गंदा पानी या गंदगी रहती है वहां मच्छरों का प्रकोप रहता है।
मच्छरों के डंक से अनेक प्रकार की बीमारियां होती हैं। उन्होंने पेयजल की टंकियों की साफ-सफाई एवं उनमें ब्लीचिंग पाउडर डलवाने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह एडीएम मनोज, अतिरिक्त मजिस्टेऊट विनय कुमार गुप्ता, डीडीओ विजय कुमार, पीडी, डीपीआरओ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद नोडल अधिकारी ने कलेक्टेऊट परिसर में कोविड-19 कोरोना महामारी से बचाव हेतु स्थापित कोविड हेल्पडेस्क में स्वयं थर्मल स्क्रीनिंग कराते हुए उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कलेक्टेऊट परिसर एवं नगर पालिका कार्यालय मंझनपुर का भी निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट के निरीक्षण में उन्होंने कोर्ट रूम सहित अन्य कार्यालयों जबकि नगर पालिका के निरीक्षण में सड़कों एवं नालियों की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और नालियों में ब्लीचिंग का छिड़काव कराने का निर्देश दिया।