फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोटने के बाद जिंदा जलाकर मारी गई थी साधना

विज्ञापन
Murder
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बालकमऊ गांव में ब्याही साधना को गला घोटकर मारा गया था। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उसकी लाश जला दी गई थी। पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोखराज के नौढ़िया निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि उसने अपनी बेटी साधना का विवाह वर्ष 2017 में बालकमऊ के बेचूलाल उर्फ शिवबालक से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित पिता की मानें तो आठ मई की सुबह दहेजलोभियों ने उसकी बेटी को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद हत्या को हादसे का रूप देने के लिए लाश को आग के हवाले कर दिया। पीएम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है। मृतका के पिता की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति शिवबालक, ससुर छेदीलाल, सास नन्हीं देवी, देवर राजू व नंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें