फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर गरजे रासद कार्यकर्ता

Tue, 23 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को कलेकट्रेट के सामने राष्ट्रीय समानता दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर मतदाता सुरक्षा भत्ता लागू करने, अमीर-गरीब के लिए एक समान शिक्षा की व्यवस्था कराने आदि की मांग की। इससे पहले डायट मैदान में हुई बैठक में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकारी पर जमकर भड़ास निकाली। जिलाध्यक्ष ने मांगे पूरी नहीं होने पर लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय मंझनपुर में सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले डायट मैदान में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष लवकुश मौर्य ने कहा कि महंगाई के कारण गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमीर और गरीब बच्चों के लिए एक सामान शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। गरीबी रेखा की तरह धनाढ्यों की अमीरी रेखा भी बनाने की जरूरत है। किसानों की फसलें बनरोज उजाड़ रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। गांवों और शहरों में रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं दी जा रही है।

समाजवादी पेंशन योजना के तहत ज्यादातर अपात्रों का चयन कर लिया गया है। इससे पात्र और गरीब योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन जिलाधकारी को देकर मतदाता भत्ता लागू करने, गरीबी की तरह अमीरी रेखा बनाने, किसानों को 18 घंटे बिजली की सप्लाई देने, गांवों में कैंप लगाकर समाजवादी पेंशन के लिए गरीबों का चयन करने, क्राइम की घटनाओं पर अंकुश लगाने, किसानों के धान की तौल कराने और गंगा यमुना घाटों में इलेक्ट्रानिक्स शवदाह गृह बनवाने की मांग की। इस मौके पर रमेशचंद्र मौर्य, केशराज वैद्य, छोटेलाल, बच्चालाल, दुर्गा प्रसाद, रविप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें