फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : स्कूल के रास्ते पर भरा बारिश का पानी, स्कूली बच्चे पानी से होकर पहुंचते हैं विद्यालय

Fri, 05 Jul 2024 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

लहना गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय को देखें तो इस विद्यालय के बाहर और रास्ते में बारिश का पानी भर जाने से स्कूल आने वाले स्कूली बच्चों को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चे बारिश के पानी से भरे हुए रास्ते से होकर ही स्कूल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
घुटने भर पानी से होकर स्कूल आते लहना प्राथमिक विद्यालय के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंझनपुर तहसील क्षेत्र के लहना गांव में प्राथमिक स्कूल तक पहुंचने का रास्ता पानी में भर गया है। इसके चलते बच्चों बच्चों को घुटने तक पानी से होकर स्कूल आना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे अभिभावक काफी नाराज हैं।

विज्ञापन












लहना गांव के प्राथमिक स्कूल तक जाने वाले रास्ते पर बारिश के सीजन में हमेशा पानी भरा रहता है। इस पानी भरे रास्ते से गुजरकर कई गांव के लोग आवागमन करते हैं और आए दिन दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन

गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय को देखें तो इस विद्यालय के बाहर और रास्ते में बारिश का पानी भर जाने से स्कूल आने वाले स्कूली बच्चों को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चे बारिश के पानी से भरे हुए रास्ते से होकर ही स्कूल पहुंचते हैं।













कई बार पानी में गिर जाने से उनके ड्रेस और किताब कॉपी भीग जाते हैं। ग्रामीणों ने इसकी कई बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन आजतक इस समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें