फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने झांसे में लेकर किशोरी से दुष्कर्म किया। एसपी के निर्देश और पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर के खखरेरू क्षेत्र के एक युवक की बहन सैनी इलाके मे ब्याही है। राम कुमार नाम का यह युवक अपनी बहन के घर अक्सर आता-जाता रहता है। इस दौरान उसने पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने पांच नवंबर की शाम किशोरी को मिलने के लिए सुनसान जगह पर बुलाया। किशोरी उससे मिलने गई तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। डरी-सहमी किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई तो घरवालों के होश उड़ गए। तहरीर के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित पक्ष ने सोमवार को एसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई। कप्तान के निर्देश पर रात में ही पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सैनी कोतवाली बीपी त्रिपाठी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें