फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी मामले में पुलिस ने छह संदिग्धों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में चोरी मामले में पुलिस ने छह संदिग्धों को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। कस्बे के सैनी रोड पर मोबाइल शॉप में हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गए हैं। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने वारदात में शामिल करीब छह बदमाशों को खोज निकाला है। सभी फतेहपुर जनपद के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सैनी क्षेत्र के सिराथू कस्बे में 13 नंबर की रात मो. कमर की मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ नकदी समेत लाखों का माल पार दिया गया था। घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। एसपी अभिनंदन ने खुलासे के लिए सैनी पुलिस के साथ एसओजी को भी लगा रखा है। पुलिस टीम सर्विलांस की मदद से फतेहपुर के करीब छह युवकों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल इन युवकों का मोबाइल नंबर घटना स्थल के समीप होने के साक्ष्य मिले हैं। इसे आधार बनाकर पुलिस आगे बढ़ी तो बड़ी सफलता हाथ लगी। वारदात को आधा दर्जन युवकों ने योजना बनाकर अंजाम दिया था। सूत्रों पर भरोसा करें तो पुलिस इन युवकों से चोरी के 150 मोबाइल के साथ कुछ नकदी भी बरामद कर चुकी है, लेकिन खुलासे का श्रेय लेने को लेकर पुलिस महकमें अंदर खींचतान चल रही है। सीओ सिराथू राजवीर सिंह का कहना है कि पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें