फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 211 रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती, आरक्षणवार डाटा वेबसाइट पर अपलोड

Wed, 27 Sep 2023 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जनपद में कुल 1775 आंगनबॉड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें 380 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। मिनी आंगनबॉड़ी में एक कार्यकर्ता और मिनी आंगनबॉड़ी में कार्यकर्ता के साथ एक सहायिका की भी नियुक्त होती है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के 211 आंगनबॉड़ी कार्यकर्ताओं के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। शासन की ओर से इसे लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। बालक विकास परियोजना विभाग की ओर से रिक्त पदों का आरक्षण वार डाटा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। पहले चरण में प्रमोशन से रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद बाकी बचे पदों के लिए नए आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन


जनपद में कुल 1775 आंगनबॉड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें 380 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। मिनी आंगनबॉड़ी में एक कार्यकर्ता और मिनी आंगनबॉड़ी में कार्यकर्ता के साथ एक सहायिका की भी नियुक्त होती है। जिले में आंगनबॉड़ी कार्यकर्ताओं के 1775 के सापेक्ष 1566 कार्यकर्ताओं की ही तैनाती है। कार्यकर्ताओं के 211 पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। इससे विभागीय योजनाओं के संचालन में परेशानी हो रही है। समस्या को देखते हुए शासन के निर्देश पर बाल विकास परियोजना विभाग ने रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है।

जिला कार्यक्रम कार्यालय की ओर से आरक्षण वार खाली पदों का डॉटा दो दिन पहले ही विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। प्रथम चरण में शासनादेश के मुताबिक शर्तें पूरी करने वाली सहायिकाओं काे आंगनबॉड़ी कार्यकर्ता के पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। इसके बाद बचे हुए रिक्त पदों पर नए आवेदन लेकर नियुक्तियां की जाएंगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में ही शर्त पूरी करने वाली सहायिकाएं आंगनबॉड़ी कार्यकर्ता के पद पर प्रोन्नत की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायिका से कार्यकर्ता पद पर प्रमोशन के लिए प्रमुख शर्तें-

-सहायिका की उम्र 50 वर्ष से कम हो।

-सहायिका की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट हो।

सहायिका पद पर न्यूनतम पांच साल की सेवा पूरी कर चुकी हों।
 

जिले में आंगनबॉड़ी कार्यकर्ता के 211 पद रिक्त हैं। रिक्तियों का समस्त डाटा आरक्षण वार वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। प्रथम चरण में सहायिकाओं को प्रोन्नत कर आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। - सुरेश कुमार गुप्ता-डीपीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें