फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवक-युवती को बिजली के खंभे से बांधकर पीटने के आरोपी सगे भाई गिरफ्तार

Mon, 28 Apr 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी पुलिस के हत्थे चढ़े युवती को खंभे से बांध कर पीटने के आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
क्षेत्र के तैयबपुर मंगौरा गांव में शुक्रवार को अवैध संबंध के शक में युवती व युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई के मामले में पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

तैयबपुर मंगौरा निवासी रामनरेश की 19 वर्षीय बेटी लक्ष्मी सरोज शुक्रवार की रात छत पर सो रही थी। आरोप है कि इस बीच गांव के पितई लाल के साथ उसके चाचा दिनेश, मुकेश, अनिल, छोटू और भाई सावंत के अलावा गुड्डू, प्रहलाद आए और गाली-गलौज करते हुए लक्ष्मी पर गांव के लवलेश से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसे पीटने लगे।
उसे खींचते हुए घर के बाहर लेकर आए और बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई शुरू कर दी। इस बीच उधर से गुजर रहे लवलेश को भी पकड़ लिया। उसे भी खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन

सूचना के बाद आई पुलिस ने दोनों को खंभे से मुक्त कर जान बचाई। शिकायत पर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि रविवार को पीड़िता के भाई गुड्डू व सावंत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से वन स्टॉप सेंटर में रखा गया पीड़िता को करारी। तैयबपुर मंगौरा गांव में अवैध संबंध शक में परिजनों द्वारा लक्ष्मी सरोज को बिजली के खंभे से बांध कर पीटे जाने के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी सुरक्षा की दृष्टि से पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया जाएगा। इसके बाद पीड़िता जहां रहना चाहेगी, वहां उसे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें