फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिला अस्पताल में युवक की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बाहर इकट्ठा मृतक अमरनाथ के परिजन। संवाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर युवक की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के मुताबिक मरीज को लाने के घंटे भर बाद भी किसी डॉक्टर ने इलाज नहीं किया। बाद में इलाज के दौरान 12 सौ रुपये की दवा बाहर लाने को कहा।
विज्ञापन

परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की। इस दौरान परिजनों ने चिकित्सकों और कर्मचारियों से नोकझोंक भी की। मंझनपुर कोतवाली के भरसवां निवासी दुर्गेश मौर्य ने बताया कि पिता अमरनाथ (40) की कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार दोपहर हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां घंटे भर तक कोई डॉक्टर देखने नहीं आया।
परिजनों ने नाराजगी जाहिर की तो पहुंचे चिकित्सक ने 12 सौ रुपये की दवा बाहर से लिखकर मंगवाई। इस बीच युवक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें