फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बकरी चराने जा रही बालिका पर गिरी कच्ची दीवार, मौत

विज्ञापन
रंजना (फाइल फोटो)। - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चरवा। स्थानीय कोतवाली इलाके के पहाड़पुर सुधवर गांव में शनिवार सुबह बकरी चराने जा रही एक बालिका पर कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबने वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी राम बालक किसानी करते हैं। राम बालक की करीब नौ वर्षीय बेटी रंजना दूसरी कक्षा की छात्रा थी। स्कूल बंद होने के कारण शनिवार सुबह रंजना बकरी चराने जा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले चंदा के पुराने घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में रंजना दीवार के मलबे में दब गई थी।
शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह रंजना को मलबे से बाहर निकाला। परिवार के लोग जब तक रंजना को इलाज के लिए ले जाते, इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। रंजना एक भाई व दो बहन में सबसे छोटी थी। वहीं चंदा का कहना है उसके घर का आधा हिस्सा पहले से गिर चुका था। घर में कोई नहीं रहता था। घर के पीछे की एक दीवार में दरार आ चुकी थी। शनिवार सुबह वही दीवार गिरने से रंजना की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें