फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर सात साल तक किया दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा

विज्ञापन
Raped for seven years on the pretext, now refuses to marry
विज्ञापन
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में एक युवती से शादी करने का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। यहां तक कि युवती के गर्भवती होने के बाद जबरन उसका गर्भपात करा दिया। अब युवती सात साल बाद जब शादी करने का दबाव बना रही है तो आरोपी मुकर गया।
विज्ञापन

मामले की तहरीर चरवा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने सात साल पहले शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
युवती जब गर्भवती हुई तो आरोपी युवक ने निजी अस्पताल जाकर गर्भपात करवा दिया। युवती का आरोपी है कि युवक उससे सात साल से संबंध बना रहा है।
आरोप है कि जब युवती शादी करने का दबाव युवक पर बनाती है तो जान से मारने की धमती देता है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें