फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया सीधी करते वक्त करंट की चपेट में आए राजगीर की मौत, मजदूर झुलसा

विज्ञापन
थुलगुला गांव के मृतक राम बाबू की फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान की छत बनाने के लिए सरिया सीधी करते वक्त करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत हो गई जबकि साथ काम कर रहा मजदूर झुलस गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के थुलगुला निवासी रामबाबू पटेल राजगीर का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह पड़ोसी गांव अड़ार में बहादुर के घर का निर्माण करने गया था। मकान की छत पड़नी थी। इस वजह से रामबाबू साथी मजदूर मलाक निंदूरा निवासी ओम के साथ सरिया सीधी कर रहा था। सरिया सीधी करते वक्त सड़क के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में सरिया छू गई। हादसे में रामबाबू और ओम झुलस गए।
आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रामबाबू पटेल की मौत हो गई। ओम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें