फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ताला बंद कर शादी में गया था गृहस्वामी, गृहस्थी खंगाल ले गए चोर

विज्ञापन
म्योहर गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
करारी कोतवाली के म्योहर गांव में बृहस्पतिवार रात एक वैवाहिक समारोह में गए युवक के बंद मकान के अंदर रखी नकदी व कीमती समान चोर पार कर गए। देर रात घर लौटने पर युवक को घटना की जानकारी हुई। मामले में गृहस्वामी ने अपने रिश्तेदारों पर चोरी का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

म्योहर गांव निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया बृहस्पतिवार रात वह अपनी मां व भाई के साथ मामा की शादी में गया था। घर में ताला बंद था। रात करीब एक बजे सर्वेश घर लौटा तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो एक बड़े बाक्स का ताला टूटा था।
बाक्स में रखी दस हजार नगदी गायब होने के साथ ही बाकी अन्य समान बिखरा हुआ था। इसके अलावा कीमती समान भी चोरी हुए थे। रात को ही घटना की जानकारी यूपी-112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पत्नी से हुआ था विवाद, ससुराल वालों पर चोरी का आरोप
सर्वेश ने बताया उसकी शादी प्रयागराज के शंकरगढ़ के अखाड़ा गांव में रहने वाली पूनम के साथ हुई है। एक महीने पहले पत्नी ने विवाद करने के बाद अपने मायके वालों को बुला लिया। मायके वालों के आने के बाद पूनम अपने जेवरात व दो छोटे बच्चों को लेकर मायके चली गई। सर्वेश के मुताबिक उसके सालों ने कई बार फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस को दी तहरीर में सर्वेश ने अपने तीन सालों को नामजद करते हुए चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें