फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकमी की हत्या की आरोपी पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी रेलवे स्टेशन में नियुक्त रहे ट्रैकमैन ओमप्रकाश की हत्या में नामजद उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अदालत ने विवाहिता को जेल भेज दिया। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ओमप्रकाश की हत्या की थी।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के गाजीपुर इलाके में रहने वाला ओमप्रकाश रेलवे में ट्रैकमैन था।
उसकी तैनाती भरवारी रेलवे स्टेशन पर थी। ओमप्रकाश भरवारी में अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ रहता था। चार अप्रैल को ओमप्रकाश का शव कोखराज कोतवाली के संदीपन स्थित गंगा घाट पर पड़ा मिला। ओमप्रकाश की पत्नी लक्ष्मी ने बताया उसका पति एक अप्रैल को सुबह की सैर के लिए निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। शव मिलने के बाद ओमप्रकाश के घरवाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या का आरोप लगाया।
ओमप्रकाश के भाई ने अपनी भाभी लक्ष्मी व उसके प्रेमी शनि के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। फतेहपुर के असोथर निवासी शनि, ओम प्रकाश की चार पहिया गाड़ी चलाता था। इस मामले में पुलिस ने एक महीने पहले शनि को गिरफ्तार कर जेल भेजा। शनि ने गिरफ्तारी के दौरान बताया कि ओमप्रकाश की पत्नी लक्ष्मी से वह प्रेम करता था।
विज्ञापन

ओमप्रकाश उन लोगों की राह में रोड़ा बन रहा था। इसी को लेकर उन लोगों ने ओमप्रकाश की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद का कहना है पुलिस शनि को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुकदमें में वांक्षित लक्ष्मी भी गिरफ्तार कर लिया गया। लक्ष्मी को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें