मामला कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर पुलिस चौकी इलाके का है। 22 जुलाई को एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना हुई थी। महिला शहजादपुर चौकी गई, जहां पर उसने सिपाही विमल कुमार व सोनू यादव से मामले की शिकायत की थी।
महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना को गंभीरता से न लेने और मामले को दबाने के मामले में एसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ को सौंप दी है। इस घटना से पुलिस महकम में खलबली मच गई है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर पुलिस चौकी इलाके का है। 22 जुलाई को एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना हुई थी। महिला शहजादपुर चौकी गई, जहां पर उसने सिपाही विमल कुमार व सोनू यादव से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने न तो घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी न ही खुद मौके पर गए। उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत नहीं कराया। लुटेरों की धर पकड़ के लिए कोई प्रयास नहीं किया। इस मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया। महिला संबंधी अपराध को नजर अंदाज करने के मामले में एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने दोनों सिपाही विमल कुमार और सोनू यादव को निलंबित कर दिया। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ को कौशाम्बी को सौंप दी गई है।