फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
Private company worker dies due to car collision, fellow serious
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल स्कूल के समीप रविवार रात बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार निजी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर घटना के बाद कार स्टार्ट नहीं होने के कारण पकड़ी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर का गंगाराम (24) पुत्र अज्ञात व चंदौली जिले के निरही गांव निवासी मो. शाहिद (27) पुत्र मंजूर अहमद नेशनल हाईवे बना रही एक निजी कंपनी के कर्मचारी हैं। रविवार रात करीब सात बजे दोनों लोग बाइक से सैनी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह लोग गुरुकुल स्कूल के पास पहुंचे कानपुर की तरफ से प्रयागराज जा रही कार ने पीछे से टक्कर मार दिया। घटना में गंगाराम की मौके पर ही मौत हो गई। शाहिद को भी गंभीर चोट आई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस, शाहिद को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद कार का इंजन अचानक खराब हो गया। जिसकी वजह से कार सवार लोग भाग नहीं सके। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें