फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एमडीएम के राशन में प्रधानाध्यापिका ने रखी थी दवा, निलंबित

Tue, 26 Sep 2023 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीएम के राशन में प्रधानाध्यापिका ने रखी थी दवा, निलंबित
विज्ञापन

चायल ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय केसी का पूरा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा (कौशाम्बी)। चायल ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय केसी का पूरा की प्रधानाध्यापिका ने एमडीएम के राशन में जहरीली दवा मिलाकर रख दी। इससे रसोइयां की हालत बिगड़ गई। शिकायत पर जांच कराने के बाद बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने आरोपी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय केसी का पूरा में तैनात प्रधानाध्यापिका प्रीती सिंह हमेशा विवादों में रहीं हैं। इससे पहले भी उनके खिलाफ एमडीएम के राशन में अनियमितता करने, सफाई कर्मचारी व रसोइयों बदसलूकी, छह माह से गैस चूल्हे के बजाय मिट्टी के चूल्हे में खाना बनवाने, शिक्षण कार्य में रुचि न लेने, मनमुताबिक ड्यूटी करने समेत बच्चों को पढ़ाने की बजाय उनसे पैर दबवाने आदि की तमाम शिकायतें हुई थी। आरोप है कि शनिवार को उन्होंने मध्यान्ह भोजन के लिए मिलने वाले गेंहू-चावल में जहरीला पदार्थ मिलाकर रख दिया। रसोइयां सुग्गन देवी जब स्टोर रूम में राशन निकालने गई तो दवाओं की गंध से उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। मामले की शिकायत बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा से की गई। बीएसए के निर्देश पर सोमवार को प्रभारी बीईओ नीरज कुमार ने स्कूल पहुंचकर आरोपों की जांच की। बीईओ की जांच रिपोर्ट पर मंगलवार को बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में प्रीति सिंह को मूरतगंज ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय परसरा से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें