Kaushambi : प्रधानाचार्य के खिलाफ धरने पर बैठे जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र।
- फोटो : प्रयागराज
विद्यालय में मिलता घटिया खाना, ड्रेस तक नहीं मिली
जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा में पढ़ाई छोड़ कर धरना देने वाले आठ से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों का कहना था कि उन्हें घटिया खाना दिया जाता है, विरोध करने पर घर भेजने की धमकी दी जाती है। यही नहीं उन्हें दैनिक उपयोग का सामान समय पर नहीं दिया जाता है। छात्रों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में अब तक उन्हें ब्लेजर तो दूर ड्रेस तक नहीं दी गई है। नहाने के लिए अधिकतर बच्चों के पास साबुन तक नहीं हैं।
एसडीएम ने छात्रों को पढ़ाया संस्कार का पाठ
एसडीएम सदर प्रखर उत्तम ने धरनारत विद्यार्थियों को संस्कार का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों से कहा कि शिक्षक आपके माता-पिता हैं। आप देश के भविष्य हैं, जो भी समस्या हो सीधे मुझसे बताएं, तत्काल समस्या का समाधान कराया जाएगा। अभी पढ़ाई का समय है, खूब पढ़ाई करो।