फायर ब्रिगेड की मदद से निकलवाया गया शव
इसी बीच बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के कुछ लोग दक्षिण दिशा में स्थिति दशरथ की बाग के पास पहुंचे तो कुएं के अंदर से दुर्गंध महसूस हुई। इस पर लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। देर शाम मौके पर पहुंची पिपरी पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से किशोरी का शव कुएं से बाहर निकालवाया। शव कई दिन पुराना और गला हुआ था। शरीर पर जख्म के कई निशान थे। मामले में पुलिस ने मृतका की मां को हिरासत में ले लिया है। जबकि पिता दशरथ लाल घर छोड़कर फरार हो गया।
मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर घर के अन्य परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि ऑनरकिलिंग के चलते छात्रा की हत्या की सूचना है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कई अन्य बिंदुओं पर भी घटना की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना की असलियत पता चल सकेगी।
पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम संबंध की चर्चा
आलमपुर गांव के कुएं में मिली छात्रा की लाश के मामले में मृतका की मां ने पड़ोसी गांव के युवक के साथ प्रेम संबंध होने की बात कुबूल की है। मृतका की मां ने यह भी बताया कि पहले से ही शादी शुदा और मनबढ़ किस्म का यह युवक उसकी बेटी पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। आए दिन वह उसके घर नए-नए कपड़े व अन्य सामान भेजा करता था। एक सप्ताह पहले भी युवक ने उसके घर पर पैसा, साड़ी व अन्य सामान भेजा था।