फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारा में बिजली विभाग को हादसे का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग को बारा क्षेत्र में शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। तभी तो सालों पहले लगाए गए जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। इसे लेकर आम लोग परेशान हैं। वहीं, विभागीय अफसर शिकायत के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

     बारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सालों पहले विद्युतीकरण कराया गया है। तब लगवाए गए तार आज तक बदले नहीं गए हैं। इसी का नतीजा है कि तार बिल्कुल जर्जर हो गए हैं। शनिवार शाम बिजिया बाजार में तार टूटकर गिर गया था। उस वक्त वहां हजारों की भीड़ थी। गनीमत ये रही कि स्पार्किंग देख लोग भाग खड़े हुए। वर्ना किसी अनहोनी की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

तीन दिन पहले बिजिया में ही बिजली का तार गिरने से मृगलोचन की आटा चक्की में आग लग गई थी। इससे उसका लाखों का नुकसान हुआ था। शनिवार की सुबह जगन्नाथपुर में भी तार टूटकर गिर गया था। इलाकाई लोगों का कहना है कि आए दिन कहीं न कहीं तार टूटकर गिरता है। इसकी वजह से घंटों आपूर्ति बाधित रहती है। हादसे का भी खतरा बना रहता है। इसकी शिकायत के बाद भी जिम्मेदार आंख-कान बंद किए हुए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें