फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा वाले गांव के गुंडों को भी नहीं मार सकते, आतंकवादियों को क्या मारेंगे

विज्ञापन
भरवारी के भवंस मेहता कालेज मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली में बोलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भगवान बुद्ध की धरती कौशाम्बी से सपा-बसपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। अपने चिरपरिचित अंदाज में कौशाम्बी की जनता से संवाद किया। कहा कि सपा और बसपा वाले गांव के गुंडों तक को नहीं मार सकते। वे क्या आतंकवादियों को मार पाएंगे। कांग्रेस ने तो पहले भी सत्ता होते हुए कुछ नहीं किया। वह आगे भी आतंकवाद के खिलाफ कुछ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में काशी, मुंबई, अयोध्या, रामपुर आदि स्थानों पर बस विस्फोट हुए। लेकिन, राजग की पांच वर्ष की सरकार में कहीं भी बम विस्फोट की घटना नहीं हुई।
विज्ञापन


अपने 35 मिनट के उद्बोधन में पीएम ने कहा कि आजाद भारत में यह पहला मौका है जब कांग्रेस सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कहने के लिए उसके पास पूर्व पीएम समेत तमाम सीएम और कैबिनेट मंत्री हैं, लेकिन उनमें हिम्मत ही नहीं कि वे चुनाव लड़ सकें। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता, पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर आदि मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने विपक्ष की एकता पर भी सवाल उठाए। कहा कि कहने के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी एवं बिहार में राजद और कांग्रेस ने गठबंधन कर रखा है। चुनाव के चार चरण हो चुके हैं, लेकिन अब तक राहुल गांधी और शरद पवार ने कोई साझा चुनावी सभा की है क्या? उधर, बिहार में भी राहुल ने अब तक लालू की पार्टी के साथ कोई भी चुनावी सभा नहीं की। मोदी ने सपा-बसपा के गठबंधन को भी निशाने पर लिया। कहा कि पिछले चुनाव में सपा-बसपा एक दूसरे के दुश्मन थे, लेकिन भाजपा के प्रचंड बहुमत को देखते हुए इस बार दोनों दल ‘तुम मुझे बचाओ, मैं तुम्हें बचाऊं’ का खेल खेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें