आगरा जिले का रहने वाला सिपाही मनोज रावत कौशांबी के सैनी कोतवाली में तैनात है। चित्रकूट में आयोजित विभागीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गया था। सोमवार को वापस लौटते समय मंझनपुर थाना क्षेत्र के कोर्राई गांव के पास पहुंचा था कि सामने आए एक ट्रक से बचने के चक्कर में सड़क के किनारे गिरे पेड़ से टकरा गया।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के कोर्राई गांव के चित्रकूट-कौशांबी मार्ग पर बाइक से तेज रफ्तार में जा रहा सिपाही ट्रक से बचने के चक्कर में सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में मौजूद साथी सिपाही ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सोमवार को सुबह हुई।
विज्ञापन
आगरा जिले का रहने वाला सिपाही मनोज रावत कौशांबी के सैनी कोतवाली में तैनात है। चित्रकूट में आयोजित विभागीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गया था। सोमवार को वापस लौटते समय मंझनपुर थाना क्षेत्र के कोर्राई गांव के पास पहुंचा था कि सामने आए एक ट्रक से बचने के चक्कर में सड़क के किनारे गिरे पेड़ से टकरा गया। साथ में दूसरी बाइक से चल रहे सिपाही लालचंद उसे किसी तरह जिला चिकित्सालय लेकर गए।